पंजाब कांग्रेस में बग़ावती सुरों के बीच जहां हाईकमान ने साफ कर दिया है कि पंजाब प्रधान बदलने का फैसला टस से मस नहीं होगा वहीं पार्टी को आँखें दिखाने वाले चरणजीत चन्नी के खेमे में सेंधमारी हुई है, चन्नी के करीबी जो जालंधर में एमपी चुनावों में उनके इलेक्शन इंचार्ज थे वो राजा वडिंग खेमें में नज़र आने लगे है जालंधर में चन्नी समर्थकों को बीते दिन खरड़ बुलाया गया था पर हर कोई चन्नी के साथ ही मिल रहा था पर चन्नी दे इलेक्शन इंचार्ज राजा वडिंग खेमें में नज़र आए जिन्होंने राजा वडिंग के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई जो वडिंग ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर भी डाली, इससे साफ है कि चन्नी अगर पार्टी को आँखें दिखाते हैं तो उनके समर्थक चन्नी के साथ नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के साथ है।






