जालंधर : ( विजय अटवाल ) : जालंधर वेस्ट के भार्गव नगर इलाके में सोमवार दोपहर गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। बताया जा रहा है कि भार्गव नगर में एक जेंट्स सलून में आए एक युवक पर कुछ युवकों द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। घटना के वक़्त वहीं से गुजर रहे पीड़ित युवक के परिजनों ने यह सब देख शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को इकट्ठा किया और युवक को छुड़ाया। लोगों को इकट्ठे होते देख हमलावर युवक अपना एक तेजधार हथियार और बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर वहां से भाग निकले।

हमलावरों का मोटरसाइकिल

वहीं पीड़ित लड़के के परिवार की महिलाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा भार्गव नगर इलाके में स्थित एक जेंट्स सलून पर आया था और वह भी वहीं से गुजर रही थीं अचानक उनकी नजर एक युवक पर पड़ी जिसको कुछ युवक बेरहमी से पीट रहे थे। जब महिलाओं ने ध्यान से देखा तो उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। उन्होंने देखा कि जिस युवक को अज्ञात 5- 6 हमलवार बेरहमी से मार रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि उनका भतीजा है। महिलाओं ने मोके पर शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया और बीच बचाव करते हुए युवकों को रोका। इसी दौरान हमलावर पीड़ित युवक को वहीं लहूलुहान छोड़कर लोगों को इकट्ठा होते देख अपना मोटरसाइकिल और एक तेजधार हथियार वहीं छोड़ भाग गए। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सुचना दी और घायल युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया।

वहीं घटना की सूचना पाकर थाना भार्गव नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से तेजधार हथियार और हमलावरों का मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक एफ.आई.आर दर्ज कर हमलावरों को जल्द पकड़ कर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







