डेली खबर टीवी, पंजाब / पंजाब में नगर निगम चुनावों की तारीखों की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी चंडीगढ़ के पंजाब भवन में इसे संबोधित कर रहे हैं। पंजाब के 5 जिलों में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं।
इनमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला शामिल हैं। इनमें 9 दिसंबर यानी कल से नॉमिनेशन शुरू हो जाएंगे। नामांकन की प्रक्रिया 13 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद 14 दिसंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। वहीं, 21 दिसंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन शाम को चुनावों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने इस बार चुनावों की प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए हैं। चुनाव आयुक्त के अनुसार, इस बार निकाय चुनाव EVM से होंगे। साथ ही वोटिंग भी 1 घंटे पहले शुरू हो जाएगी।

