SAD में लौटने का फैसला लेते हुए बीबी जागीर कौर ने कहा कि पुनर सुरजीत ग्रुप के मकसद पूरे नहीं हो पाए और इस वक्त अकाली दल को मजबूत करना ही समय की सबसे बड़ी जरूरत है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने बेगोवाल में अपने समर्थकों के साथ अकाली दल में वापसी कर ली है. बीबी जागीर कौर ने पहले मुख्य शिरोमणि अकाली दल बादल छोड़ दिया था और लगभग दो साल तक ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व वाले गुट S.A.D (पुनर सुरजीत) से जुड़ी रही थीं. अब बादल की अगुवाई वाले शिरोमणि अकाली दल बादल में लौटने का फैसला लेते हुए बीबी जागीर कौर ने कहा, ‘पुनर सुरजीत ग्रुप के मकसद पूरे नहीं हो पाए और इस वक्त अकाली दल को मजबूत करना ही समय की सबसे बड़ी जरूरत है।















