महीने की तनख़्वाह करेंगे जन कल्याण के कार्यों में समर्पित
जालंधर : जालंधर में कांग्रेस के पार्षद शैरी चड्डा ओर उनकी पार्षद पत्नी ने जालंधर के शिव बाड़ी मंदिर मखदुमपुरा को 51 हज़ार का चैक भेंट किया। शैरी चड्डा ओर उनकी पत्नी प्रभजोत कौर हाल ही में निगम चुनावों में जीते हैं जिन्होंने निगम की तनख़्वाह मात्र लोक भलाई के कार्यों में ही लगाई है। शैरी चड्डा ने बताया कि आज तक उनको नगर निगम में जितनी भी तनख़्वाह मिली है वो उनके बैंक खाते में ही है जिसको वो धर्म ओर लोक भलाई के कार्यों में लगा रहे हैं। उन्होंने कहा की लोग उन्होंने हर बार जिताते हैं ओर इसी कारण वो लोगों की ओर धर्म की सेवा में हमेशा तत्पर है।

