Daily Khabar Tv: ऑनलाइन प्यार हुआ और इकरार भी। तीन साल तक दीपक और मनप्रीत कौर बात करते रहे। प्यार इस कद्र परवान चढ़ा कि बात शादी तक पहुंच गई। ऑनलाइन ही शादी भी तय हो गई। लड़की ने दीपक को छह दिसंबर को बरात लेकर आने को कह दिया।
लड़का दुबई से जालंधर पहुंचा और तय तारीख के अनुसार 150 लोगों की बरात लेकर मोगा पहुंच गया। लेकिन जब बरात लड़की के बताए गए मैरिज पैलेस पहुंचे तो वहां कुछ नहीं मिला।
लड़की को फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। तब दीपक को अहसास हुआ कि लड़की ने उसे बेवकूफ बनाया है। इसके बाद दूल्हे के लिबास में दीपक पुलिस थाने पहुंचा और लड़की के खिलाफ शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई।
दीपक ने पुलिस को बताया कि वह दुबई में लेबर का काम करता है। मनप्रीत कौर से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। मनप्रीत और उसके परिवार से उनकी बात हुई और शादी के लिए वो 3 दिसंबर को जालंधर पहुंचे।

